लखनऊ। लखनऊ की पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह शादी के नाम पर किशोरियों की तस्करी का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपियों को गत दिवस गिरफ्तार किया है और लापता किशोरियों को सुरक्षित बचाया है।
पुलिस जांच के अनुसार, यह गिरोह उत्तरप्रदेश से शिकार तलाश कर उन्हें राजस्थान भेजने के अवैध धंधे में शामिल था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सहयोगियों और राजस्थान में सक्रिय दलालों के बारे में जानकारी मिली है। यह गैंग मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की किशोरियों को बेहतर भविष्य का झांसा देकर अपना शिकार बनाता था।
गिरोह के सदस्य पीड़ितों को बहला-फुसलाकर ले जाते थे और फिर राजस्थान में विभिन्न दलालों के माध्यम से उनका सौदा तय किया जाता था और डील पक्की होने के बाद पीड़ितों को जबरन विवाह के लिए अन्य राज्यों में भेज दिया जाता था।
लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से किशोरियों के लापता होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से गिरोह का सुराग लगाया और पीड़ितों को अन्य राज्य ले जाए जाने से पहले ही सुरक्षित बचा लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और फरार अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




























Views Today : 234
Views Last 7 days : 890
Views Last 30 days : 1540
Views This Year : 10530
Total views : 111003
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8