Homeदेश प्रदेशहेलमेट न पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर भी लगेगा जुर्माना

हेलमेट न पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर भी लगेगा जुर्माना

दमोह। दमोह जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस महकमे ने एक बड़ी मुहिम की शुरूआत की है। शहर के व्यस्ततम कीर्ति स्तंभ चौराहे पर पुलिस अधीक्षक  आनंद कलादगी खुद भारी पुलिस बल के साथ बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस जांच अभियान के तहत जहां एक ओर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई, वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग ने आमजनता को सुरक्षा का संदेश देने के लिए मुफ्त हेलमेट भी बांटे।

वर्दीधारियों को भी नहीं मिलेगी छूट

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियम सभी नागरिकों के लिए समान हैं, चाहे वह आमजनता हो या खुद पुलिसकर्मी। उन्होंने आदेश जारी किया है कि ड्यूटी के दौरान या निजी तौर पर दोपहिया वाहन चलाते समय यदि कोई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के पाया गया, तो उस पर भी आमजनता की तरह ही जुर्माना लगाया जाएगा। 

हर सप्ताह चलेगा चेकिंग अभियान

पुलिस कप्तान के अनुसार, शहर के अलग-अलग प्रमुख चौराहों पर अब हर हफ्ते इसी तरह का विशेष जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News