ब्यौहारी, शहडोल। शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाई हुई है। गत दिवस रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाकर तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक खंड लेखापाल (अकाउंटेंट) लल्लू प्रजापति को रु. 75,000 की नकद रिश्वत लेते हुए मौके पर ही अपनी गिरफ़्त में ले लिया। इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पूरे तहसील परिसर और प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शिकायतकर्ता रमेश प्रसाद रजक के सरकारी आवास प्रकरण के निस्तारण के बदले आरोपी लल्लू प्रजापति ने कुल रु. 1,10,000 की रिश्वत मांगी थी। आरोपी रु. 35,000 की पहली किश्त पहले ही वसूल चुका था
केमिकल टेस्ट से हुई पुष्टि
जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने केमिकल युक्त नोट लेते हुए सहायक लेखापाल को रंगे हाथों पकड़ा। यह 15 दिनों में ब्यौहारी तहसील में लोकायुक्त की दूसरी बड़ी कार्यवाही है।




























Views Today : 234
Views Last 7 days : 890
Views Last 30 days : 1540
Views This Year : 10530
Total views : 111003
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8