ब्यौहारी। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मानपुर मार्ग स्थित बेडरा गांव और रेलवे स्टेशन तिराहे के पास हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) और ब्यौहारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने 21 और 22 मई को क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरस्पीडिंग करने वाले और बिना हेलमेट व तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और गति सीमा नियंत्रित रखने की सख्त हिदायत दी है ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 259
Views Last 30 days : 1299
Views This Year : 7061
Total views : 107534
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31