दमोह/पटेरा। पटेरा थाना क्षेत्र के रनेह निवासी 17 वर्षीय किशोरी रिंकी बर्मन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति बन गई।
परिजनों के अनुसार, बुधवार, दिनांक 20 मई की शाम बुखार आने पर वे उसे पटेरा के एक निजी झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए थे,
जिसने उसे 7 से 8 गलत इंजेक्शन और बोतलें चढ़ा दी, जिससे घर लौटते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
गुरुवार (21 मई) को पोस्टमॉर्टम में देरी से नाराज परिजनों ने पटेरा मुख्य सड़क मार्ग पर चक्काजाम कर जोरदार हंगामा किया।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष जांच और आरोपी डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया।





























Views Today : 38
Views Last 7 days : 213
Views Last 30 days : 685
Views This Year : 9246
Total views : 109719
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8