नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए 16 राज्यों और 03 केंद्र शासित प्रदेशो में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह महाअभियान 30 मई, 2026 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपने फॉर्म भरने की अपील की है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य फर्जी, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं के नाम हटाकर पूरी तरह त्रुटिहीन वोटर लिस्ट तैयार करना है।
घर-घर पहुंचेगी आयोग की टीम
इस तीसरे चरण के तहत देश के 36.73 करोड़ मतदाताओं के सत्यापन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर सीधे जनता से संवाद और सर्वेक्षण करेंगे। प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 3.42 लाख बूथ स्तरीय एजेंट भी इस आॅन-फील्ड सर्वे में सहायता करेंगे।
किन-किन प्रदेशों में चलेगा अभियान
एसआईआर के तीसरे चरण में शामिल होने वाले प्रमुख राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव को कवर किया जाएगा।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8