Homeराष्ट्रीय समाचारआईपीएल में अब नहीं चलेगी खिलाड़ियों की मनमानी

आईपीएल में अब नहीं चलेगी खिलाड़ियों की मनमानी

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल ने इंडियन प्रीमियर लीग के अनुशासन और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। हाल ही में जारी की गई 07 पन्नों की गाइडलाइंस में खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। नए नियमों का उद्देश्य भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना और खेल की गरिमा को बरकरार रखना है। 

मुख्य बदलाव और नए नियम

बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों, दोस्तों या पर्सनल मैनेजर्स को ड्रेसिंग रूम में जाने की अनुमति नहीं होगी, अभ्यास के दिनों में भी ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। इसके अलावा, टीम बस में केवल टीम के सदस्य और अधिकृत अधिकारी ही यात्रा कर सकेंगे तथा मैच के दौरान मैदान पर अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए अब केवल 16 खिलाड़ी (11 प्लेइंग क + 5 विकल्प) ही बाउंड्री लाइन के आसपास रह सकते हैं। बेंच पर बैठे अन्य खिलाड़ियों को पूरे मैच के दौरान डगआउट में ही रहना होगा। यदि कोई खिलाड़ी नीलामी  में चुने जाने के बाद बिना किसी ठोस चिकित्सकीय कारण के अपना नाम वापस लेता है, तो उस पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह नियम विशेष रूप से विदेशी खिलाड़ियों की ‘मनमानी’ रोकने के लिए लाया गया है।

ड्रेस कोड और अनुशासन पर सख्ती

मैच के बाद होने वाली प्रेजेंटेशन सेरेमनी में खिलाड़ी स्लीवलेस बनियान या चप्पल नहीं पहन सकेंगे और ऑरेंज व पर्पल कैप धारकों को ब्रॉडकास्ट के दौरान कम-से-कम दो ओवर तक कैप पहनना अनिवार्य होगा।

नियमों का उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना और बैन भी लग सकता है

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News