सिरसागंज, फिरोजाबाद। सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से सरस्वती शिशु मंदिर, इटावा रोड, सिरसागंज, ज़िला-फिरोजाबाद में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगाए। तत्पश्चात् सभी ने साधनाक्रम पूर्ण करके दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया।
समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने परम पूज्य गुरुवरश्री की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन में ही सुख-शांति निहित है। नित्यप्रति अपने-अपने घर में साधना-आराधना करें, नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन अपनाएं, सादा परिवेश कुर्ता-पायजामा पहनें, माथे पर कुंकुम का तिलक लगाएं, गले में रक्षाकवच धारण करें और अपने घर में शक्तिध्वज लगाएं, जिससे असात्विक ऊर्जा आप लोगों के घर में प्रवेश न पा सके।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद ग्रहण करके जीवन को धन्य बनाया।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 259
Views Last 30 days : 1299
Views This Year : 7061
Total views : 107534
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31