जैसा कि मालूम है कि मैदानी क्षेत्रों में पारा 43 डिग्री के पार पहुँच चुका है। लू के थपेड़ों और शहर की कंक्रीट वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसे में हर कोई एक ऐसी जगह की तलाश में है जहाँ ठंडी हवाएँ और शांति मिले। अगर आप भी इस गर्मी में ठंडे क्षेत्र में जाने की योजना बना रहे हैं, निम्नांकित क्षेत्रों का चयन कर सकते हैं–
अमरकंटक: मध्यप्रदेश के लोगों के लिए अमरकंटक (शहडोल संभाग का अनूपपुर ज़िला) आपको शीतलता प्रदान कर सकता है। नर्मदा, सोन और जोहिला नदियों का उद्गम स्थल होने के कारण यहाँ का वातावरण प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है। यहाँ के घने साल और सागौन के जंगल धूप की तपिश को धरती तक नहीं पहुँचने देते। कपिल धारा, दुग्ध धारा और नर्मदा कुंड का आध्यात्मिक व शांत वातावरण मन को शांति प्रदान करने में सहायक हो सकते हैं।
पचमढ़ी: अगर आप मध्य भारत में रहकर ही हिल स्टेशन का आनंद लेना चाहते हैं, तो पचमढ़ी सर्वश्रेष्ठ है। ऊँचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ का तापमान मैदानी इलाकों से 10-12 डिग्री कम रहता है।
लेह-लद्दाख: यहाँ की ठंडी रेगिस्तानी हवाएँ और नीली झीलें गर्मी का नामोनिशान मिटा देती हैं।
मनाली और कसोल (हिमाचल): ब्यास नदी के किनारे ठंडी शामें और बफीर्ली चोटियों का दृश्य देखकर आप बहुत ही सकून का अनुभव करेंगे।
मुनस्यारी (उत्तराखंड): भीड़भाड़ से दूर अगर आप शांति और बर्फ देखना चाहते हैं, तो मुनस्यारी ( मिनी कश्मीर) जा सकते हैं।
सही स्थल की पहचान कैसे करें?
ऊँचाई देखें: हमेशा समुद्र तल से अधिक ऊँचाई वाले स्थानों को चुनें, जहाँ तापमान कम रहता है।
भीड़ से बचें: शिमला या नैनीताल जैसे लोकप्रिय स्थलों पर भारी भीड़ के कारण आपको अशांति का अनुभव हो सकता है। अत: इनके आसपास के छोटे गांवों (जैसे छितकुल या कौसानी) का चयन करें।
प्राथमिकता: उन जगहों को प्राथमिकता दें, जो आपके गृहक्षेत्र से ज़्यादा दूर न हों और जहाँ नदियाँ, झरने या झीलें हों, क्योंकि पानी के करीब का तापमान हमेशा कम होता है।




























Views Today : 238
Views Last 7 days : 894
Views Last 30 days : 1544
Views This Year : 10534
Total views : 111007
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8