भोपाल। मध्यप्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की बढ़ती मांग के बीच उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। प्रदेश के प्रमुख शहरों में अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को सुरक्षा निधि जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह निर्णय गैस नेटवर्क के विस्तार को गति देने और लोगों को स्वच्छ ईंधन की ओर प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने लिया है।
31 मार्च तक है यह ऑफर
पेट्रोलियम मंत्रालय की नई गाइडलाइन के अनुसार, गैस वितरण कंपनियां 31 मार्च 2026 तक जीरो सिक्योरिटी डिपॉजिट पर नए कनेक्शन उपलब्ध करा रही हैं। इतना ही नहीं, नया कनेक्शन लेने वाले और उसका उपयोग शुरू करने वाले उपभोक्ताओं को 500 रुपये तक की गैस मुफ्त दी जा रही है।
एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन इलाकों में पीएनजी पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां उपभोक्ताओं को 03 महीने के भीतर कनेक्शन लेना होगा। पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ताओं को अपना घरेलू एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा, क्योंकि एक ही घर में दोनों तरह के गैस कनेक्शन रखने की अनुमति नहीं होगी।
इन शहरों में प्राथमिकता
मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, राजगढ़ और मंडीदीप जैसे औद्योगिक व शहरी क्षेत्रों में यह सुविधा प्राथमिकता के आधार पर शुरू की गई है। कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पाइपलाइन बिछाने के काम में तेजी लाएं ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8