भोपाल/ग्वालियर। भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2026 के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भारी उत्साह परिलक्षित है। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेशभर से अग्निवीर बनने के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल संभाग के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जहां अकेले ग्वालियर एआरओ के अंतर्गत आने वाले ज़िलों से हज़ारों युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
अधिकारियों के अनुसार, मध्यप्रदेश के मुरैना और भिंड ज़िलों से सबसे अधिक भागीदारी देखी गई है। ग्वालियर भर्ती कार्यालय के तहत महज 20 दिनों के भीतर लगभग 13,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जो पिछले वर्षों की तुलना में एक रिकॉर्ड है।
पंजीकरण की अवधि: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फ़रवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 तक है।
ऑनलाइन परीक्षा: लिखित परीक्षा का आयोजन 01 जून से 15 जून 2026 के बीच संभावित है।
शारीरिक रैली: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल रैली का आयोजन अगस्त और सितंबर 2026 के दौरान विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
भ्रामक तत्त्वों के झांसे में न आएं
सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित है। अभ्यर्थियों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी प्रकार के दलालों या भ्रामक तत्वों के झांसे में न आएं, क्योंकि भर्ती के किसी भी चरण में रिश्वत या सिफारिश की कोई भूमिका नहीं होती।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31