रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क इलाज पाने वाले ग़रीबों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। शहर के कई निजी अस्पतालों ने सरकारी बकाया का भुगतान न होने और पैकेज दरों में विसंगतियों का हवाला देते हुए कार्ड पर इलाज बंद कर दिया है।
अस्पताल संचालकों का दावा है कि सरकार की ओर से करोड़ों रुपये का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और निजी अस्पताल संघों के अनुसार, समय पर पैसा न मिलने से अस्पतालों के लिए दैनिक खर्च और दवाओं का प्रबंध करना मुश्किल हो रहा है। रायपुर के प्रमुख अस्पतालों जैसे रामकृष्ण केयर और श्री मेडिशाइन में कई मरीजों को कैश भुगतान करने या अन्यत्र जाने के लिए कहा जा रहा है।




























Views Today : 239
Views Last 7 days : 895
Views Last 30 days : 1545
Views This Year : 10535
Total views : 111008
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8