इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में दुनिया के सबसे बड़े युवा-संचालित गैर-लाभकारी संगठन ‘इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस’ (आईआईएमयूएन) आगामी 17 से 19 अप्रैल 2026 तक शहर में एक भव्य सम्मेलन आयोजित करेगा।
यह तीन दिवसीय शैक्षिक उत्सव द मिलेनियम स्कूल, इंदौर के परिसर में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में शहर और आसपास के क्षेत्रों के अनके स्कूलों के सैंकड़ों विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
यह आयोजन आईआईएमयूएन के 15 वर्षों के गौरवशाली यात्रा का हिस्सा है। संगठन अब तक 220 से अधिक शहरों और 35 देशों में अपनी पहुंच बना चुका है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को ग्लोकल नागरिक बनाना है, जो अपनी संस्कृति से जुड़े रहकर वैश्विक सोच रखें।
पंजीकरण की प्रक्रिया
आयोजन के लिए आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी और स्कूल आईआईएमयूएन इंदौर के सोशल मीडिया हैंडल या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं।




























Views Today : 239
Views Last 7 days : 895
Views Last 30 days : 1545
Views This Year : 10535
Total views : 111008
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8