संकल्प शक्ति। दिनांक 12 मार्च, गुरुवार को गोपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री, म.प्र. शासन सपरिवार पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम पहुंचे। श्री पटेल जी ने सर्वप्रथम सिद्धाश्रम स्थित त्रिशक्ति गौशाला पहुंचकर वहाँ की व्यवस्था का अवलोकन किया। तत्पश्चात् मूलध्वज साधना मंदिर दर्शन के बाद श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ मंदिर में चल रहे सायंकालीन आरतीक्रम में सम्मिलित हुए।
तदोपरान्त, ऋषिवर सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के श्रीगुरुचरणों पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीर्वाद मिलने के पश्चात् श्री पटेल जी ने परम पूज्य गुरुवरश्री से आध्यात्मिक, सामाजिक व वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में चर्चा की।




























Views Today : 239
Views Last 7 days : 895
Views Last 30 days : 1545
Views This Year : 10535
Total views : 111008
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8