अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर ज़िले के निवासियों के लिए एक खुशखबरी है। लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए रेल मंत्रालय ने ज़िले के तीन प्रमुख स्टेशनों— अनूपपुर जंक्शन, कोतमा और वेंकटनगर में विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति दे दी है। रेल प्रशासन के इस निर्णय से अब क्षेत्रीय यात्रियों को कई किलोमीटर दूर स्थित अन्य स्टेशनों का रूख नहीं करना पड़ेगा। इसस समय की भी बचत होगी।
किन-किन स्टेशनों ठहरेंगी एक्सप्रेस
अनूपपुर: अनूपपुर जंक्शन पर दो नई इंटरसिटी और एक सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव की पुष्टि की गई है। इससे बिलासपुर और कटनी की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
कोतमा: कोयलांचल क्षेत्र कोतमा में अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस और नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिली है। इससे स्थानीय व्यापारियों और छात्रों को काफी राहत मिलेगी।
वेंकटनगर: सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण वेंकटनगर के लोगों को ट्रेनों के लिए जैतहरी या अनूपपुर जाना पड़ता था, लेकिन अब यहाँ बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस जैसी खास ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
यात्रियों को होने वाले लाभ:
समय की बचत: अब स्थानीय यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए 40-50 किमी दूर स्थित स्टेशनों तक जाने की जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं, शहडोल, बिलासपुर, कटनी और जबलपुर जैसे बड़े केंद्रों से सीधा संपर्क आसान हो जाएगा।
शीघ्र जारी होगी समय-सारणी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, इन ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत समय-सारणी और तिथि जल्द ही जारी कर दी जाएगी। प्रारंभिक तौर पर यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर 06 महीने के लिए दिया गया है, जिसे यात्रियों की संख्या के आधार पर स्थायी किया जाएगा।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31