पुदीना कई बीमारियों में रामबाण औषधि से कम नहीं है। अक्सर कई छोटी-मोटी बीमारियों में पुदीने को घरेलू उपचार के लिए भी काम में लाया जाता है, लेकिन पुदीने में और भी कई गुण समाहित हैं। तो चलिए, जानते हैं कि पुदीने का इस्तेमाल किन बीमारियों में किया जा सकता है।
पाचनशक्ति बढ़ाए: पुदीना पाचनशक्ति को बढ़ाने में सहायक होता है। पेट में जलन या सूजन को भी यह जल्दी ही कम कर देता है। पुदीने की खुशबू स्लाइवा ग्लैंड्स को एक्टिव बना देती है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम संतुलित बना रहता है।
अस्थमा में लाभदायक: पुदीने का नियमित उपयोग अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह खून को जमने नहीं देता।
स्किन केयर: हेल्थ के साथ-साथ खूबसूरती बढ़ाने में भी पुदीने का जवाब नहीं। पुदीने का रस एक बहुत अच्छा स्किन क्लींजर है। यह स्किन इंफेक्शन, पिंपल, खुजली आदि में काफी कारगर है। यही नहीं किसी कीड़े के काट लेने पर भी उस जगह अगर पुदीने का इस्तेमाल किया जाए, तो तुरंत आराम मिलता है।
मुंह की दुर्गंध करे दूर: पुदीना मुंह की दुर्गंध को दूर करने में बेहद कारगरहै। यह मुंह में पैदा होने वाले बैक्टीरिया को खत्म करके सांस में ताजगी भर देता है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139