भिंड। मध्यप्रदेश के भिण्ड ज़िले के नेशनल हाईवे पर शनिवार, दिनांक 21 फ़रवरी को एक बस और कार भिड़ गए और इस दुर्घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होगई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में से दो लोगों की गम्भीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बस सड़क के किनारे पलट गई। राहगीरों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा घायलों को तत्काल ज़िला अस्पताल पहुंचाया।





























Views Today : 241
Views Last 7 days : 897
Views Last 30 days : 1547
Views This Year : 10537
Total views : 111010
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8