पटना। पटना जंक्शन पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 04 और 05 पर जाल बिछाकर अन्तर्राज्यीय गिरोह के 12 शातिर अपराधियों को गत दिवस गिफ़्तार करने में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तलाशी के दौरान गिरफ़्तार किए गए आरोपियों के पास से कई महंगे स्मार्टफोन बरामद किए। पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे प्लेटफॉर्म पर भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के बैग और हाथ से मोबाइल छीन लेते थे। इस गिरोह के तार बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी जुड़े होने की आशंका जताई गई है।
रेल पुलिस अधीक्षक ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत ‘रेल मदद’ ऐप या हेल्पलाइन नंबर पर दें। पुलिस अब इन अपराधियों के पूरे नेटवर्क और इनके सरगना की तलाश में छापेमारी कर रही है।




























Views Today :
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 831
Views This Year : 8222
Total views : 108695
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8