महोबा। हर माह की भांति फ़रवरी माह में भी तृतीय रविवार को अम्बे पैलेस, परमानंद चौक, महोबा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कु.गोमती प्रजापति जी और कु. अंजली प्रजापति जी ने ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगवाए।
साधनाक्र म व दिव्यआरती के पश्चात् टीमप्रमुख सुरेन्द्र सिंह जी ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा प्रदत्त साधनाक्रम को नित्यप्रति अपने घर में सुबह-शाम पूर्ण करें। इसी में सुख-शांति निहित है। टीमप्रमुख श्रीमती रेखा कुशवाहा जी ने कहा कि कलिकाल के भयावह वातावरण से बचना है, तो हमें नशा, मांसाहार से बचना होगा और चरित्रवान् जीवन अपनाकर नित्यप्रति माता भगवती की ज्योति के समान अपने जीवन को प्रकाशित करना है, आत्मकल्याण के साथ जनकल्याण करना है, इसी से मुक्ति का पथ प्रशस्त होगा।
भगवती मानव कल्याण संगठन के ज़िला उप संगठनमंत्री सुभाष चन्द्र कुशवाहा जी ने कहा कि हमें गुरुवरश्री की विचारधारा को आत्मसात कर उस विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ज़िलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया जी ने कहा कि महाआरती का उद्देश्य जन-जन में ‘माँ’ की चेतना जाग्रत् करना है और समाज को नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीने के लिए प्रेरित करते रहना है।
अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन के ज़िलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन तहसील शाखा-महोबा के अध्यक्ष मातादीन सेन जी ने किया।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31