भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज (आरबीएम) परिसर रविवार, दिनांक 15 फ़रवरी रात छात्र-छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और यह विवाद मरपीट में तब्दील हो गया। बताया जाता है कि मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और इसमें लाठियों व पत्थरों का उपयोग किया गया। इस झड़प में कई छात्र घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मारपीट की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और वार्डन घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जब बल प्रयोग किया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। प्रिंसिपल का कहना है कि उपद्रव करने वाले छात्रों को सीसीटीवी फुटेज देखकर चिन्हित किया जाएगा और उन्हें सस्पेंड किया जाएगा। जबकि, पुलिस ने अज्ञात एवं नामजद छात्रों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज़ कर लिया है।




























Views Today : 242
Views Last 7 days : 898
Views Last 30 days : 1548
Views This Year : 10538
Total views : 111011
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8