अनियमित जीवनशैली के कारण गैस, ब्लोटिंग, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ग़लत खानपान और तनाव इसके मुख्य कारण हैं। पेट में गैस बनने से भारीपन, सीने में जलन, डकार और कभी-कभी दर्द भी होता है। आयुर्वेद में इन समस्याओं से राहत पाने के लिए सौंफ का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है और यह सुरक्षित घरेलू उपाय माना जाता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो पाचनतंत्र को बेहतर रखने में मदद करती है।
सौंफ का पानी कैसे पिएं?
विशेषज्ञों के अनुसार, सौंफ का पानी पीना गैस से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। सौंफ फाइबर, एंटीआक्सीडेंट और ज़रूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो गैस की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। इसलिए आप इन तरीकों से सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं—
रात में सौंफ को पानी में भिगो दें
रात में सौंफ को पानी में भिगो दें और इस पानी को सुबह पी लें। यह पाचनतंत्र को साफ करता है और सुबह से ही गैस बनने से रोकता है। इस पानी को तैयार करने के लिए आप 1 से 2 चम्मच सौंफ लें और सौंफ को हल्का सा कूट लें तथा रात में एक गिलास पानी में डालकर भिगो दें। इसके बाद सुबह उठकर इस पानी को छान लें और खाली पेट धीरे-धीरे पी लें। यह पानी पेट की गैस बाहर निकालता है, पेट फूलने और भारीपन से राहत मिलती है, कब्ज और अपच की समस्या कम होती है और पूरे दिन पेट हल्का महसूस होता है।
उबला हुआ सौंफ का पानी
अगर आपको अचानक गैस, पेट दर्द या सीने में जलन की समस्या होती है, तो उबला हुआ सौंफ का पानी तुरंत आराम दिला सकता है। इस पानी को तैयार करने के लिए आप 1 चम्मच सौंफ और 1 गिलास पानी ले लें। अब पानी में सौंफ डालकर 5 से 8 मिनट तक उबालें और जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे छानकर पी लें। आप इस पानी को खाना खाने के बाद, पेट दर्द या गैस होने पर और रात में सोने से पहले पी सकते हैं। नियमित रूप से इस पानी को पीने से पेट में ऐंठन और दर्द में आराम, गैस जल्दी बाहर निकालने, एसिडिटी और जलन कम होने और पाचनक्रिया बेहतर रखने में मदद मिलती है।
सौंफ का पानी और शहद
अगर आपको लंबे समय से गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या है तो सौंफ के पानी में शहद मिलाकर पीना असरदार होता है। आप 1 गिलास सौंफ के पानी में 1 चम्मच शुद्ध शहद मिला लें और अच्छी तरह घोल तैयार करके इस पानी का सेवन करें। आप इस पानी को सुबह खाली पेट या भोजन के 1 घंटे बाद पी सकते हैं, जिसे पीने से पुरानी गैस की समस्या से राहत मिल सकती है, आंतों को मज़बूत बनाने में मदद मिलती है, पाचन शक्ति बढ़ती है और शरीर की एनर्जी बढ़ती है।




























Views Today : 243
Views Last 7 days : 899
Views Last 30 days : 1549
Views This Year : 10539
Total views : 111012
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8