मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा ज़िले में हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 09 लोग घायल होगए हैं। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को पोष्टमार्टम के लिए भेजा।
यह घटना शनिवार की सुबह 2:45 बजे घटी। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले तो बस को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।




























Views Today : 243
Views Last 7 days : 899
Views Last 30 days : 1549
Views This Year : 10539
Total views : 111012
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8