धमतरी। धमतरी में जिला न्यायालय को एक बार पुन: बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप की स्थिति निर्मित है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और उन्होंने कोर्ट परिसर और अंदरूनी हिस्सों की बारीकी से जांच की। साथ ही न्यायालय आने वाले लोगों की भी तलाशी ली गई।
चर्चा है कि यह धमकी तमिलनाडु से हिंदी में लिखे एक ई-मेल के माध्यम से जिला एवं सत्र न्यायालय को प्राप्त हुई है। ईमेल मिलते ही कोर्ट में हड़कंप की स्थिति बन गई।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के अनुसार, यह मेल कोर्ट के एनआईसी पर आया था, जिसमें कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड को तैनात कर पूरे परिसर की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यद्यपि अभी मामले की पुलिस जांच जारी है।
यह धमी पहली बार नहीं मिली है। इससे पहले छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी अज्ञात तत्त्वों ने दी थी। बुधवार, 28 जनवरी को धमतरी कोर्ट को भी इसी तरह का मेल मिला, जिससे तत्काल हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।





























Views Today : 252
Views Last 7 days : 908
Views Last 30 days : 1558
Views This Year : 10548
Total views : 111021
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8