कवर्धा। कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पैलपार में मंगलवार को एक कुएं युवक की लाश मिली है। शव सड़ी गली अवस्था में मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर की है और मामले की जांच में जुट गई है।
लोहारा थानाक्षेत्र के रणवीरपुर पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर को ग्राम पैलपार के कुएं में एक लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान किशन पिता रामेश्वर वर्मा के रूप में की गई है, जो बेमेतरा जिले के अंतर्गत साजा विकासखंड के ग्राम ठेकापुर का निवासी है।





























Views Today : 1
Views Last 7 days : 251
Views Last 30 days : 1256
Views This Year : 7066
Total views : 107539
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31