रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए इन्हें ना तो जनसेवा केंद्र जाना पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में लगना होगा। सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के हर पात्र परिवार तक आयुष्मान योजना के लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे।
राज्य सरकार और नेशनल हेल्थ अथारिटी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान करते हुए ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसके तहत लोग घर बैठे मोबाइल से ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर वर्ष पाँच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
केवल आधार नंबर की ज़रूरत
पहले कार्ड बनवाने के लिए सेंटर में दस्तावेज लेकर जाना पड़ता था, लेकिन अब सिर्फ मोबाइल, आधार नंबर और ओटीपी के जरिए कार्ड तैयार किया जा सकता है। सबसे पहले लाभार्थी को वेबसाइट ढटखअ अस्रस्र पर जाकर अपनी पात्रता जांचनी होगी। इसमें नाम, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर या आधार से परिवार का विवरण देखा जा सकता है।
मोबाइल ऐप में लॉग इन कर आधार नंबर डालना होगा
पात्रता मिलने पर मोबाइल ऐप में लॉग इन कर आधार नंबर डालना होता है। आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद पहचान सत्यापित होजाती है। इसके बाद पात्र सदस्य की फोटो मोबाइल कैमरे से ली जाती है और कुछ सेकंड में आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाता है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 197
Views Last 30 days : 658
Views This Year : 9250
Total views : 109723
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8