नागौर। राजस्थान के नागौर ज़िले के डीडवाना शहर में भाटीबास स्थित काली माता मंदिर का अखाड़ा अपनी प्राचीनता और रहस्यों के लिए विख्यात है। यह मंदिर 02 हज़ार वर्ष से अधिक पुराना माना जाता है। आभानगरी के उद्गम का मुख्य स्रोत माना जाने वाला यह मंदिर आज भी भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है और यह मंदिर ग्रहण में भी खुला रहता है, जबकि आमतौर पर सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के दौरान देशभर के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। मान्यता है कि ग्रहणकाल में यहाँ माता काली के सम्मुख तंत्र साधना करने से विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं। इसीलिए ग्रहण के समय भी यहाँ साधु-संतों और साधकों का तांता लगा रहता है।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 893
Views Last 30 days : 1546
Views This Year : 10549
Total views : 111022
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8