सर्दियों का मौसम है, तो शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ पोषण भी आवश्यक है। प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर मूंगफली सर्दियों में शरीर को कई लाभ देती है। सर्दियों में मूंगफली खाने से मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं—
शरीर को मिलेगी प्राकृतिक गर्माहट
सर्दियों में शरीर का तापमान जल्दी गिरता है। मूंगफली में मौजूद हेल्दी फैट और कैलोरी शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। ठंड के मौसम में इसे खाने से एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।
प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत
मूंगफली में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने और बॉडी रिपेयर में मदद करता है। जो लोग जिम या वर्कआउट करते हैं, उनके लिए यह एक हेल्दी स्नैक है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल की सेहत बेहतर बनाता है। नियमित सेवन हार्ट अटैक और स्ट्रोक के रिस्क को भी कम कर सकता है।
वेट मैनेजमेंट में मददगार
सर्दियों में भूख ज़्यादा लगती है और अक्सर लोग ओवरईटिंग कर लेते हैं। मूंगफली पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग कम होती है और वजन नियंत्रित रहता है।
इम्यूनिटी बढ़ना
मूंगफली विटामिन ई, जिंक और एंटीआॅक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। ये तत्त्व सर्दियों में संक्रमण, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव में मदद करते हैं। मज़बूत इम्यूनिटी पूरे मौसम में शरीर को स्वस्थ रखती है।
हड्डियों को बनाती है मज़बूत
मूंगफली में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मज़बूती देते हैं। सर्दियों में जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में मूंगफली का सेवन राहत देता है।
कैसे खाएं मूंगफली?
भुनी हुई मूंगफली, मूंगफली चिक्की या गजक, मूंगफली का लड्डू खाएं। सलाद या चटनी में, शहद या गुड़ के साथ भी मूंगफली खा सकते हैं।
कितनी मात्रा में खाएं?
नित्यप्रति 30-50 ग्राम मूंगफली खाना पर्याप्त है। अधिक मात्रा में खाने से पाचन समस्या या वजन बढ़ने की संभावना रहती है।
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?
जिन्हें मूंगफली से एलर्जी हो, डायबिटीज मरीज (सीमित मात्रा में), जिनका वजन जल्दी बढ़ता है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 895
Views Last 30 days : 1548
Views This Year : 10551
Total views : 111024
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8