नई दिल्ली। ईरान में हो रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे अपने नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार को जानकारी दी कि जो भारतीय नागरिक व छात्र स्वदेश लौटना चाहते हैं, उनकी वापसी की व्यवस्था की जा रही है।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि ईरान की यात्रा न करें। साथ ही, ईरान में पहले से रह रहे भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी उपलब्ध माध्यम से वहां से निकलने का हरसम्भव प्रयास करें। विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास के माध्यम से नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और नियमित रूप से दूतावास के संपर्क में रहने को कहा है।
ईरान में कितने भारतीय नागरिक?
ईरान में लगभग 8,000 से 10,000 भारतीय नागरिक रहते हैं। इनमें, व्यापारी, पर्यटक तथा शिया तीर्थयात्री शामिल हैं। सरकार विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 895
Views Last 30 days : 1548
Views This Year : 10551
Total views : 111024
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8