रायपुर। भारतीय जनता पार्टीे ने सत्ता संभालते ही घोषणा की थी कि चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में भगवान् श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी, लेकिन दो वर्ष हो चुके हैं अभी तक यह घोषणा ठंडे बस्ते में है। भाजपा ने कांग्रेस शासनकाल में स्थापित प्रतिमा को लेकर आपत्ति जताई थी कि उसमें भगवान राम की महिमा के अनुरूप झलक नजर नहीं आती है।
सूत्रों की मानें तो गत वर्ष 20 नवंबर को भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस बारे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा था, जिसमें उल्लेख किया गया था कि वर्तमान सरकार के गठन के बाद भी यह मांग लगातार उठती रही, किंतु दो वर्षों के बाद भी मूर्ति परिवर्तन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने से जनता में निराशा व्याप्त है। नई मूर्ति ग्वालियर में तैयार होने के बावजूद विभागीय उदासीनता के कारण किसी अन्य राज्य में स्थापित किए जाने की स्थिति बन रही है, जो अत्यंत चिंतनीय है।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31