अगर तेज सिर दर्द के साथ आपका पेट भी खराब होने लगता है, मतली महसूस होती है या उल्टी होने लगती है, तो इसे महज संयोग समझने की ग़लती न करें। दरअसल, माइग्रेन और पेट के बीच एक ऐसा गहरा रिश्ता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अक्सर लोग माइग्रेन को सिर्फ़ दिमाग की बीमारी मानते हैं, लेकिन सच यह है कि इसका सीधा असर हमारे पाचनतंत्र पर भी पड़ता है। यही वजह है कि माइग्रेन अटैक के समय कई लोगों को भूख नहीं लगती, पेट भारी लगता है या एसिडिटी बढ़ जाती है।
गैस और माइग्रेन में क्या संबंध है?
विषय विशेषज्ञ बतलाते हैं कि पेट और दिमाग के बीच एक मज़बूत कनेक्शन होता है, जिसे गट-ब्रेन एक्सिस कहा जाता है। हमारे पेट में मौजूद नर्व्स और बैक्टीरिया सीधे दिमाग से जुड़े होते हैं। यही वजह है कि जब पेट की सेहत खराब होती है, तो उसका असर दिमाग पर पड़ता है और माइग्रेन जैसी समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं। तनाव, खराब पाचन और अनियमित खानपान इस कनेक्शन को और बिगाड़ देते हैं।
अगर माइग्रेन के साथ बार-बार उल्टी, तेज पेट दर्द, वजन कम होना या दवाओं से आराम न मिले, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लंबे समय तक माइग्रेन और पाचन की समस्या किसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकती है। तनाव और चिंता माइग्रेन और पेट की समस्याओं के बीच एक मज़बूत कड़ी हैं। ज़्यादा तनाव लेने से पेट में एसिड बढ़ता है और आंतों का फंक्शन प्रभावित होता है। यही तनाव माइग्रेन अटैक को भी ट्रिगर करता है। इसलिए मानसिक सेहत का ध्यान रखना माइग्रेन कंट्रोल करने में बेहद जरूरी है।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 165
Views Last 30 days : 642
Views This Year : 9323
Total views : 109796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41