कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार, दिनांक 05 जनवरी को सागर द्वीप में गंगासागर सेतु का शिलान्यास किया। इस पुल परियोजना की कुल लागत लगभग 1,700 करोड़ रुपए है। अगले दो से तीन वर्ष में पुल निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने इसे गंगासागर तीर्थयात्रियों और सागर क्षेत्र के लोगों के लिए पौष संक्रांति से पहले विशेष उपहार बताया।
मुरीगंगा नदी पर बनने वाला यह पुल 4.75 किलोमीटर लंबा और चार लेन का होगा। यह पुल दक्षिण 24 परगना ज़िले के काकद्वीप को सीधे सागर द्वीप से जोड़ेगा, जिससे गंगासागर मेले और स्थानीय आवागमन में बड़ा बदलाव आएगा। पुल बनने से सागर द्वीप पर शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों तक पहुंच अधिक सुगम, तेज और सुलभ होगी।




























Views Today : 15
Views Last 7 days : 147
Views Last 30 days : 648
Views This Year : 9347
Total views : 109820
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8