मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में ग़रीबी से तंग आकर एक पिता ने अपने तीन बेटियों के साथ फंदे से लटक कर जान दे दी। इतना ही नहीं, बल्कि दो मासूम बेटों को भी जान से मारने की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह हृदयविदारक घटना सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड क्रमांक चार की है। इस वार्ड में रहने वाले अमरनाथ राम जो मजदूरी करते थे, घर में अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे। 01 साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। अमरनाथ राम ने अपने तीन बेटी अनुराधा, शिवानी और राधिका के साथ घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं, दो मासूम बेटे शिवम और अभिराज को भी मारने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह-सुबह बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज़ आई और जब उनके घर में जाकर देखा गया, तो फंदे से लटकी हुई चार लाशें दिखाई दीं। जिसके बाद तुरंत सूचना स्थानीय सकरा थाना की पुलिस को दी गई। पूरे इलाके में खबर फैलते ही आस-पास के लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दो मासूम बच्चे भी बेहाल मिले हैं। चर्चा है कि पिता ने उन्हें भी जान से मारने की कोशिश की थी, लेकिन गनीमत रही कि दोनों बच्चों की जान बच गई।




























Views Today : 14
Views Last 7 days : 906
Views Last 30 days : 1559
Views This Year : 10562
Total views : 111035
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8