भोपाल। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन के मध्यप्रदेश छोड़ दूसरे राज्यों में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पुलिस पूछताछ के लिए मध्यप्रदेश लेकर आएगी। उनसे प्रदेश में हुए अपराधों में उनकी भूमिका, प्रशिक्षण, स्थानीय लोगों की मदद, हथियारों की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली जाएगी।
प्रदेश की समर्पण नीति के अंतर्गत सरकार इन्हें लाभ देगी। एडीजी गुप्तवार्ता की अध्यक्षता में बनी समिति समर्पण करने वाले माओवादियों के बारे में एक-एक तथ्य का परीक्षण कर रही है। समिति की अनुशंसा पर माओवादियों को लाभ दिया जाएगा।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 255
Views Last 30 days : 1260
Views This Year : 7070
Total views : 107543
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31