नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुुरुवार, दिनांक 04 दिसम्बर को दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे और इसी बीच पुतिन के साथ-साथ रूस के बारे में कई चीजों का अध्ययन हुआ। रूस, क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है और यह पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में फैला हुआ है। रूस की अनुमानित जनसंख्या 2024 में लगभग 14.6 करोड़ थी। वहीं पिछले कुछ वर्षों में रूस की जनसंख्या में मामूली गिरावट देखी गई है। तो आइए हम जानते हैं कि रूस में किस धर्म की कितनी आबादी है और इनमें कितने हिंदू और कितने मुस्लिम है।
रूस में अलग-अलग धर्मों के लोग रहते है, लेकिन यहां ईसाईधर्म के लोग सबसे अधिक रहते हैं। रूस में लगभग 47.4 प्रतिशत लोग ईसाईधर्म को मानते हैं, जबकि गैर-ईसाई धर्मों का हिस्सा लगभग 08 प्रतिशत है। रूस में मुस्लिम आबादी भी है, जो कुल जनसंख्या का लगभग 6.5 प्रतिशत है। इसके अलावा रूस में बौद्धधर्म और बुतपरस्ती को मानने वालों की संख्या बहुत कम है। बौद्धधर्म का पालन करने वाले लोग कुल जनसंख्या का लगभग 1.2 प्रतिशत है और अन्य धर्मों का पालन करने वालों की संख्या 01 प्रतिशत से भी कम हैं।
कितने हिंदू और कितने मुस्लिम?
रूस में हिंदूधर्म के लोग बहुत कम हैं। रूस में हिंदू समुदाय मुख्य रूप से प्रवासी भारतीय और योग, वेद और आयुर्वेद से जुड़े लोग हैं। यहां कुल जनसंख्या लगभग 0.01 प्रतिशत के आसपास माना जाता है। रूस में लगभग 05 से 10 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। तातारस्तान, चेचन्या, दागेस्तान जैसे क्षेत्र मुस्लिम बहुल हैं। रूस में 15 से 20 प्रतिशत लोग किसी भी धर्म को नहीं मानते।




























Views Today : 19
Views Last 7 days : 167
Views Last 30 days : 657
Views This Year : 9299
Total views : 109772
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.165