जबलपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच जबलपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 10 ऐसे डेरों का पता चला है, जहां ठहरे लोग स्वयं को बंजारा मुस्लिम बता रहे हैं। इनके पास न स्थायी घर है और न जमीन, लेकिन हैरान करने वाली बात है कि इन्होंने आधार, पैन कार्ड, मतदाता कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसे पहचान संबंधी दस्तावेज बनवा लिए हैं। पुलिस का खुफिया तंत्र सक्रिय हुआ तो जिले में 10 डेरों की जानकारी सामने आई। ये बंजारे रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताए जा रहे हैं।
इनमें से अधिकतर लोग शहर में फुटपाथ से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई तरह की सामग्री बेचते नजर आते हैं। खुफिया टीम कुछ डेरों में पहुंची तो संदिग्ध लोगों के पास जबलपुर के पड़ोसी जिलों की वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी मिली। गोपनीय रूप से सर्वे करने वाली टीम को शक है कि संदिग्ध लोग मतदाता सूची में दर्ज उम्रदराज व मृत लोगों को सगा-संबंधी बताकर नई मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का प्रयास कर सकते हैं।




























Views Today : 14
Views Last 7 days : 906
Views Last 30 days : 1559
Views This Year : 10562
Total views : 111035
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8