नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया है। आॅस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट ने 2025 का एशिया पावर इंडेक्स जारी किया है। इसमें भारत को मेजर पावर यानी बड़ी शक्ति का दर्जा दिया गया है। यह उपलब्धि भारत के आक्रामक सैन्य अभियान और बढ़ती अर्थव्यवस्था का नतीजा है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी ताकत बन गया है। भारत ने जापान और रूस जैसी महाशक्तियों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे पर चीन है। भारत की इस सफलता के पीछे आॅपरेशन सिंदूर का बहुत बड़ा हाथ माना जा रहा है। इस आॅपरेशन ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.
एशिया पावर इंडेक्स में मेजर पावर बनने के लिए 40 अंकों का स्कोर चाहिए होता है। 2025 में भारत का स्कोर अब 40 हो गया है। अमेरिका का स्कोर 80.4 और चीन का स्कोर 73.5 है। भारत ने जापान पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। जापान का स्कोर भारत से कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत 40 के स्कोर को पार करता है, तो वह मिलिट्री सुपरपावर बनने की दिशा में आगे बढ़ जाएगा। भारत ने पिछले एक साल में 0.9 अंकों की बढ़त हासिल की है.




























Views Today : 14
Views Last 7 days : 906
Views Last 30 days : 1559
Views This Year : 10562
Total views : 111035
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8