त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जांच में पाया गया है कि पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में विधानसभा चुनावों की तुलना में कहीं अधिक डुप्लीकेट मतदाता दर्ज़ हैं। केवल आगरा मंडल में ही ऐसे लगभग 10 लाख नाम पाए गए हैं।
आंकड़ों के अनुसार, आगरा ज़िले में 3.84 लाख और मैनपुरी में 1.89 लाख डुप्लीकेट मतदाता सूचीबद्ध हुए हैं। यह आंकड़े निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि, इन डुप्लीकेट नामों की जांच का काम अगले सात दिनों में पूरा किया जाएगा। सत्यापन के बाद फर्जी या दोहराए गए नामों को सूची से हटाया जाएगा।
आयोग ने बताया कि 23 दिसंबर को संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियां दर्ज़ की जा रहीं हैं और अंतिम मतदाता सूची 05 फ़रवरी को जारी होगी।
2.5 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे
जानकारी के अनुसार, आगरा में पाँच लाख आवेदन आए हैं। जांच के बाद इसमें ढाई लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इसमें मृतक, एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र जाने वाले मतदाता और आवास में बदलाव करने वाले मतदाताओं के नाम शामिल हैं। ज़िले में ढाई लाख नए मतदाता भी बढ़ेंगे। ऐसे में आगरा ज़िले में मतदाताओं की संख्या में कुछ खास अंतर नहीं आएगा।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 88
Views Last 30 days : 834
Views This Year : 8245
Total views : 108718
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243