ओडिशा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार, दिनांक 16 नवम्बर को ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले में एक गुफा से सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों और हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया, जिसके बारे में संदेह है कि इसे माओवादियों ने छिपाया था। यह जब्ती बीएसएफ ने कालीमेला थाना क्षेत्र के दुलागुंडी जंगल की एक पहाड़ी से की गई।
जानकारी के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान हथियारों और विस्फोटकों का पता चला। बरामद की गई वस्तुओं में एक इम्प्रोवाइज्ड डायरेक्शनल माइन, एक पिस्तौल, 110 जिलेटिन की छड़ें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 150 जिंदा 7.62 मिमी कारतूस, 170 खाली कारतूस, 10 खाली कारतूस, दो 125-डेसिबल इलेक्ट्रॉनिक ट्रम्पेट और एक सेंसर शामिल हैं।



























Views Today : 20
Views Last 7 days : 912
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10568
Total views : 111041
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8