गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद महिला लेखपाल बबीता त्यागी को निलंबित कर दिया गया है। बीते दिवस उनका 3,000 की रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया था। आरोप है कि उन्होंने किसान संदीप की जमीन के अंश-विभाजन का काम रोककर रिश्वत मांगी। किसान ने पूरा लेनदेन वीडियो में कैद कर लिया और सबूत अधिकारियों तक पहुंचाया। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम को सौंपी थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को निलंबित कर दिया।



























Views Today : 20
Views Last 7 days : 912
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10568
Total views : 111041
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8