रांची। झारखंड की राजधानी रांची का देवरी गांव एलोवेरा विलेज नाम से मशहूर हो चुका है, क्योंकि इस गांव की 40 महिलाएं एलोवेरा की खेती करती हैं। महिलाओं को कहीं एलोवेरा बेचने जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है, बल्कि बड़ी-बड़ी कॉस्मेटिक कंपनियां पहले इनसे कांटेक्ट साइन करके रखती हैं। इसके बाद गांव से ही खरीदकर ले जाती हैं।
ऐसे में अगर आप अपनी घर के छोटे आंगन में भी इस चीज की खेती करते हैं, तो अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। एलोवेरा की खेती करने वाली महिलाएं बताती हैं कि इस खेती का सबसे बड़ा फायदा है कि हमें कहीं बेचने के लिए जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है, बल्कि, कंपनी खुद गांव आकर एलोवेरा को काट कर ले जाती है। 1-1 एलोवेरा के पौधे से कम से कम 03 किलो तक एलोवेरा आराम से निकल जाता है। यानी कि हर एक हफ्ते में हर एक महिला के यहाँ कम से कम 70 किलो एलोवेरा निकल आता है और हम 7000 रुपए तक कमा लेते हैं। महीना का 25 से 30 हज़ार रुपए तक की आय होजाती है।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139