मधुमेह या डायबिटीज होने का प्रमुख कारण मधुमेह (डायबिटीज) एक क्रॉनिक बीमारी है, जो तब होती है जब आपके ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है। ब्लड ग्लूकोज या शुगर आपके शरीर में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। इंसुलिन, अग्न्याशय द्वारा बनाया जाने वाला एक हार्मोन है, जो ग्लूकोज को कोशिकाओं में जाने और ऊर्जा पैदा करने में सहायता करता है। कभी-कभी, जब शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन पाता है या इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पाता है, तो ग्लूकोज कोशिकाओं तक नहीं पहुँच पाता है। यह स्थिति शरीर में इंसुलिन की कमी पैदा करती है। जिसे मधुमेह कहते हैं।
मधुमेह एक वैश्विक गंभीर समस्या मधूमेह नें दुनियाभर में लाखों लोगों को जकड़ रखा है। शरीर में ब्लड शुगर का अनियंत्रित होना मधुमेह का कारण बनता है। शुगर लेवल के बढ़ने से शरीर में कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मधुमेह के रोगी को समय बीतने के साथ कई बीमारियों से ग्रसित होने की आशंका होती है। यह पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा है और अभी भी बढ़ रहा है। बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग सभी इसके गिरफ्त में आ रहे हैं। दुनियाभर में करीब 500 मिलियन से ज़्यादा लोग मधुमेह से पीड़ित है और यह संख्या अगले 30 सालों में दोगुनी से भी ज्यादा होने की संभावना है।
अन्तर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ? अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। इसे विश्व मधुमेह दिवस भी कहते हैं और यह मधुमेह के बारे में जागरूकता फैलाने, रोकथाम और प्रभावी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्होंने 1922 में इंसुलिन की सह-खोज की थी।
इस दिवस की शुरूआत 1991 में अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा की गई थी। यह मधुमेह के बढ़ते मामलों के जवाब में शुरू किया गया था। इस दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर, शिक्षाप्रद व्याख्यान और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।
मुधुमेह के जोखिम को कम करने के लिए और लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवम्बर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि लोग डियबिटीज को लेकर जागरुक हो। डायबिटीज होने के लक्षण, कारण और बचाव के तरीकों के बारे में पता होना चाहिए





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 866
Views This Year : 3360
Total views : 103833
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139