दमोह। दमोह ज़िले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के टोरी मिडिल स्कूल में दो छात्राओं के पानी में ज़हर मिलाने के मामले में कलेक्टर द्वारा कराई गई जांच के बाद वार्डन और प्राचार्य को हटा दिया गया है। अज्ञात पर एफआईआर दर्ज़ की गई है। मामले की जांच अभी जारी है। छात्राओं की सेहत में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कक्षा सातवीं की दो छात्राओं ने पानी में ज़हर मिलाने का आरोप लगाया था। वहीं पानी पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।
जानकारी के अनुसार, टोरी गांव के शासकीय मिडिल स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अनीता पुत्री रामराज अहिरवार और दुर्गा पुत्री निरपत लोधी, बालिका छात्रावास में रहती है। गुरुवार दोपहर स्कूल में मध्याह्न भोजन के बाद उन्होंने कक्षा में रखी वाटल से पानी पिया। पानी पीने के तुरंत बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। छात्राओं ने बताया कि जिस बोतल से उन्होंने पानी पिया था, उसमें कुछ ज़हरीला पदार्थ मिलाया गया था, जिससे झाग बन रहा था। इन छात्राओं के साथ आई कक्षा आठवीं की छात्रा धर्मवती लोधी, रेशमा गौड़, श्रद्धा पटेल, वार्डन यशवंती मौर्य ने छात्राओं की बिगड़ती हालत देखकर उन्हें तत्काल ज़िला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने भी कहा कि पानी को बोतल से झाग निकल रहा था।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 668
Views This Year : 9260
Total views : 109733
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8