भोपाल। राजधानी में एक बड़ा ठगी कांड सामने आया है। मोहाली (पंजाब) की एक प्रिंटिंग कंपनी ने भोपाल समेत कई शहरों के 30 से अधिक लोगों से बुक प्रिंटिंग का ठेका देने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। कंपनी के प्रतिनिधि लोगों को आकर्षक आफर और मोटा कमीशन देने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते रहे और जैसे ही रकम जमा हुई, कंपनी के संचालक और एजेंट सभी संपर्क तोड़कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, ठगी एक पब्लिकेशन प्राइवेट कंपनी द्वारा की गई, जिसका दफ्तर सी-21 माल में था और हेडक्वार्टर मोहाली में होना बताया गया था। कंपनी ने आनलाइन और आफलाइन माध्यम से विज्ञापन जारी कर दावा किया कि वह देशभर में महंगी पुस्तकों की प्रिंटिंग का काम देती है। भोपाल के कई प्रिंटिंग व्यवसायी और फ्रीलांस एजेंट्स ने ठेका हासिल करने के लिए कंपनी में 02 लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक की रकम निवेश की।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 116
Views Last 30 days : 845
Views This Year : 8236
Total views : 108709
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8