कोच्चि। नौसेना का तीसरा स्वदेशी सर्वेक्षण पोत आईएनएस ‘इक्षक’ को कोच्चि में आयोजित समारोह में औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया गया। इक्षक के कमांडिंग आॅफिसर कप्तान त्रिभुवन सिंह ने कमीशनिंग वारंट पढ़ा। इसके बाद नौसेना प्रमुख ने कमीशनिंग पट्टिका का अनावरण कर जहाज के नौसेना में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की।
समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि यह पोत अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक और ओशनोग्राफिक प्रणालियों से लैस है। साथ ही इसमें हेलिकॉप्टर संचालन की सुविधा भी है। उन्होंने कहा कि आज जब समुद्र-तल के मानचित्रण व दुर्लभ खनिजों पर ध्यान बढ़ रहा है, साथ ही जलवायु परिवर्तन भूमि व समुद्र दोनों को प्रभावित कर रहा है, तो सटीक हाइड्रोग्राफिक आंकड़े न केवल उपयोगी हैं, बल्कि हमारी सामरिक आवश्यकता भी बन चुके हैं।
नौसेना प्रमुख ने इस पर खुशी जताई कि इक्षक और पनडुब्बी रोधी क्राफ्ट azलगभग 80 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री से बने हैं। कमीशनिंग के बाद उन्होंने पोत के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया और कमीशनिंग दल से बातचीत की।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 668
Views This Year : 9260
Total views : 109733
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8