ग्वालियर। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा 2026 के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। इस संशोधन में 12 वीं के एक प्रश्नपत्र को तीन मार्च की जगह पाँच मार्च कर दिया है। हालांकि 10वीं की परीक्षा में किसी तरह का बदलाव नहीं है। वह पुरानी समय सारणी के तहत ही होंगी। हालांकि इस बदलाव के पीछे बोर्ड ने कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है।
बोर्ड के पोर्टल पर इस संबंध में एक पत्र ज़रूर अपलोड किया गया है। ज्ञातव्य है कि पहले 12वीं के भूगोल, क्राप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजायन तथा शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य विषयों का प्रश्न पत्र 03 मार्च को होना था। अब ये परीक्षा 05 मार्च को होगी।
बोर्ड ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि केवल तिथि ही बदली गई है। परीक्षा के नियम व गाइड लाइन वही रहेगी, जो पूर्व में जारी की जा चुकी है। बोर्ड में सभी स्कूलों के प्राचार्यों से कहा गया है कि वे परीक्षा में हुए इस संशोधन की प्रति को नोटिस बोर्ड पर चिपकाएं। साथ ही ऐसी जगहों पर भी चिपकाएं जहां पर छात्र इन्हें आसानी से देख सकें। साथ ही परीक्षा का समय भी वही सुबह 09 बजे से 12 बजे तक का रहेगा।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31