जबलपुर। शहर के एक इंटरनेट इन्फ्लूएंसर को उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर डिजिटल स्ट्राइक की धमकी देते हुए कंटेंट चोरी का आरोप लगाकर साइबर ठग ने 50 लाख रुपये हड़प लिए। उसके बाद भी आरोपित उसे धमका रहे थे, तब इन्फ्लूएंसर ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की। पुलिस के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजीम अहमद ने वर्ष 2017 में सोशल मीडिया पर अपना एक पेज बनाया।
कोरोना लॉकडाउन से वर्ष 2021 तक उनके पेज के फॉलोअरों की संख्या अधिक हो गई। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर स्कूल-डे नाम से 96 से अधिक अकाउंट बनाए। इनका उपयोग कुछ समय बाद अजीम प्रमोशन और अपनी कमाई के लिए करने लगे। दोस्तों के साथ मिलकर एक डिजिटल विज्ञापन एवं प्रमोशन कंपनी बना ली, फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कंपनियों एवं उत्पादों के प्रमोशन और विज्ञापन करने लगे। कई नामी ई-कामर्स एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां उनकी उपभोक्ता हैं।




























Views Today : 23
Views Last 7 days : 915
Views Last 30 days : 1568
Views This Year : 10571
Total views : 111044
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8