कानपुर। कानपुर शहर में पहली बार एक ऐसा बैंक शुरू हुआ है, जहां पैसों का लेन-देन नहीं होगा, बल्कि यहां हर सदस्य अपने खाते में समय जमा करेगा और ज़रूरत पड़ने पर समय ही निकालेगा। इस बैंक का नाम है टाइम बैंक। कानपुर में 20 से अधिक लोग इस अनूठे प्रयोग के पहले सदस्य बने हैं। सभी ने एक-दूसरे को अपना समय देने का वादा किया है। जापान से शुरू हुआ यह विचार, हमारे देश के कानपुर ज़िले तक पहुंच गया है।
कैसे करता है काम?
जापान में बुजुर्गों की देखभाल के लिए परिवार के लोग समय नहीं निकाल पाते थे, तो समाज के लोगों ने मिलकर इस तरह का बैंक शुरू किया। धीरे-धीरे यह विचार कई देशों में फैल गया और अब भारत में भी सात हज़ार से ज़्यादा लोग टाइम बैंक से जुड़ चुके हैं। बताते हैं कि टाइम बैंक से जुड़ने के लिए हर सदस्य को अपना पंजीकरण कराना होता है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य पहचान पत्र देना ज़रूरी है। सदस्य का खाता टाइम बैंक में खुलता है और फिर उसमें समय की एंट्री की जाती है। यानी अगर कोई सदस्य किसी की मदद में दो घंटे लगाता है, तो उसके खाते में उतना समय जमा हो जाएगा। बाद में जब उसे खुद मदद की ज़रूरत होगी, तो वह उतना समय अपने खाते से निकाल सकेगा। इस पूरी प्रक्रिया में पैसे का कोई लेन-देन नहीं होता है और यही इस बैंक की सबसे बड़ी विशेषता है।
इन लोगों के लिए है वरदान
टाइम बैंक सेवानिवृत्त लोगों के लिए भी बड़ी राहत साबित हो सकता है। रिटायर्ड बैंककर्मी ओपी कनौजिया कहते हैं कि वह पहले ही इस टाइम बैंक से जुड़ चुके हैं और अब सेवा देने के लिए तैयार हैं। उनके मुताबिक यह पहल समाज को जोड़ने और लोगों के अकेलेपन को दूर करने का बेहतरीन तरीका है। कानपुर का टाइम बैंक अब धीरे-धीरे और लोगों को जोड़ने की तैयारी में है। इसका मकसद सिर्फ मदद करना ही नही,ं बल्कि लोगों में सेवा की भावना जगाना भी है।




























Views Today : 23
Views Last 7 days : 915
Views Last 30 days : 1568
Views This Year : 10571
Total views : 111044
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8