नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, दिनांक 31 अगस्त को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड में देशवासियों को गणेशोत्सव और आने वाले सभी त्यौहारों की शुभकामनाएं दीं। खासतौर पर आपने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और स्वच्छता अभियान पर जोर दिया।
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि त्यौहारों में हमें उपहार, पहनावा, सजावट और रोशनी सब कुछ भारत में बने सामान से ही लेना चाहिए। गर्व से कहो, ये स्वदेशी है। उपहार वही हो, जो भारत में बना हो, पहनावा वही हो, जो भारत में बुना हो, सजावट वही हो, जो भारतीय सामान से हो, और रोशनी वही हो, जो भारत में बनी झालरों से हो।
आपने वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दोहराते हुए कहा कि यही विकसित भारत की ओर जाने का रास्ता है। स्वदेशी अपनाने से न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान भी और सशक्त बनेगी।
स्वच्छ भारत मिशन को
जनांदोलन बनाना ज़रूरी
प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाना ज़रूरी है। हर नागरिक को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए, ताकि भारत आत्मनिर्भर और विकसित बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सके। आपने युवाओं से भी अपील की कि वे इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं और स्वदेशी व स्वच्छता दोनों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। अंत में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक छोटा वीडियो साझा किया और लिखा कि गर्व से कहो ये स्वदेशी
है।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 116
Views Last 30 days : 845
Views This Year : 8236
Total views : 108709
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8