कबीरधाम। शुक्रवार, दिनांक 11 जुलाई की सुबह लगभग छह बजे कबीरधाम ज़िले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आगरपानी के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। ये गाड़ी शहडोल की तरफ से पंडरिया आ रही थी। इस हादसे में गाड़ी में बैठे पाँच मजदूरों की मौत हो गई है और चार गंभीर रूप से घायल हैं।
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
इस हादसे के बाद पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, वाहन का ब्रेक फेल के कारण यह हादसा हुआ है। कुकदूर थाना पुलिस का कहना है कि शहडोल (मध्यप्रदेश) से बेमेतरा जा रही बोर गाड़ी ग्राम चांटा, थाना-कुकदूर के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई। जिससे घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। घायल 06 लोगों को तुरंत इलाज के लिए कुकदूर अस्पताल भेजा गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 208
Views Last 30 days : 669
Views This Year : 9261
Total views : 109734
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8