बड़ोदरा। गुजरात के वड़ोदरा जिले में मंगलवार को हृदयविदारक घटना होगई। वडोदरा और आंणद जिले को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल अचानक ढह गया और यह हादसा पडरा क्षेत्र में हुआ है। हादसे में अब तक 13 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। गोताखोरों की मदद से नदी में फंसे लोगों को खोजने का काम चल रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मशीनों और बोट के जरिए मलबा हटाने में जुटा हुआ है।
गौरतलब है कि मंगलवार को पुल पर कई लोग और वाहन एक साथ गुजर रहे थे, तभी अचानक उसका एक हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया। कई वाहन और लोग नदी में गिर गए। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 208
Views Last 30 days : 669
Views This Year : 9261
Total views : 109734
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8